
Uttarakhand Election 2022-: टिकट बंटवारे के बाद दलबदल का सिलसिला अभी तक जारी है| कोई कांग्रेस में टिकट न मिलने के कारण भाजपा में शामिल हो रहा है, तो कोई नेता भाजपा में टिकट न मिलने के कारण कांग्रेस में शामिल हो रहा है, या अन्य पार्टियों का दामन पकड़ रहा है| इसी क्रम में भाजपा के बागी जगवीर भंडारी ने देहरादून में कांग्रेस चुनाव प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले ली है|
बताते चलें कि जगबीर भंडारी ने यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय नामांकन किया था| लेकिन अब उन्होंने नामांकन वापस लेने की भी घोषणा कर दी है| और अब वह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं|
