Uttarakhand -: प्रदेश कांग्रेस के दोनों अहम पदों पर हुई ताजपोशी, करन माहरा के बाद यशपाल आर्य ने संभाला नेता प्रतिपक्ष का पदभार

देहरादून| उत्तराखंड में कांग्रेस के दोनों अहम पदों पर ताजपोशी हो गई है| बीते दिन करन माहरा को कांग्रेस ने नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया| इसके बाद कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता चुने गए यशपाल आर्य ने आज को विधानसभा में विधिवत नेता प्रतिपक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया| इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा 5-7 विधायक मौजूद रहे| बताते चलें कि पार्टी में एकता के तमाम दावों के बाद भी स्वागत समारोह में 19 में से 11 विधायक गैर मौजूद रहे| इसकी सियासी गलियारे में खूब चर्चा हो रही है| माहरा के स्वागत कार्यक्रम से वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह, ममता राकेश, राजेंद्र भंडारी, विक्रम सिंह नेगी, फुरकान अहमद, मयूख महर, मदन सिंह बिष्ट, खुशहाल सिंह अधिकारी, तिलक राज बेहड़, गोपाल सिंह राना और प्रदेश प्रभारी पर खुलकर निशाना साध चुके विधायक हरीश धामी अनुपस्थित रहे|
जानकारी के अनुसार चकराता विधायक प्रीतम सिंह उनके क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे की वजह से कार्यक्रम में नहीं जा पाए जबकि भगवानपुर विधायक ममता राकेश रुड़की में हुई बवाल के चलते वहां व्यस्त रहे| लेकिन अन्य विधायक इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए इसका जवाब अभी तक किसी ने नहीं दिया है|