Uttarakhand -: आज से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग

देहरादून| केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग आज से शुरू हो गई है| उकाडा ने टिकट कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है| केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को खुल रहे हैं इसके लिए हेली सेवा की बुकिंग 1 माह पूर्व 4 अप्रैल से ही शुरू होने जा रही है| धाम के शटल सेवा रुद्रप्रयाग जिले के तीन स्थानों से उपलब्ध होगी| जीएमवीएन की एमडी स्वाति भदौरिया न
के मुताबिक 70 फ़ीसदी टिकट की बुकिंग ttps://heliservices.uk.gov.in/ वेबसाइट के जरिए स्वीकार की जाएगी| किराया भी पिछले साल का ही लिया जाएगा| हेल्पलाइन नंबर -: 0135 – 274617, 2431793