Uttarakhand- बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात….. इन मामलों पर करी चर्चा

उत्तराखंड राज्य की वादियां बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी भा रही है। बता दें कि यहां अलग-अलग फिल्मों की शूटिंग के लिए मुंबई से बड़े अभिनेता और फिल्म निर्माता पहुंच रहे हैं।

इसी कड़ी में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने बीते मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने उत्तराखंड में फिल्मांकन एवं फिल्म निर्माण से संबंधित विषयों पर विचार विमर्श किया इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना था कि राज्य सरकार उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए वातावरण को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है और प्रदेश में शूटिंग के लिए देश तथा दुनिया के सबसे सुंदर व अच्छे गंतव्य है नैनीताल, मसूरी, औली, चकराता, पिथौरागढ़, हर्षिल, फूलों की घाटी आदि ऐसे स्थल है जहां शूटिंग हो सकती है। मुख्यमंत्री का कहना था कि फिल्म निर्माता और वेब सीरीज बनाने वालों के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है। उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने का भी प्रयास निरंतर हो रहा है।

Recent Posts