
उत्तराखंड राज्य भूस्खलन की दृष्टि से काफी संवेदनशील राज्य है। बता दे कि मानसून के दौरान यहां पर भूस्खलन की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। बीते शनिवार को कोटद्वार- पौड़ी हाईवे पर मलबा गिरने के दौरान चार लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति के लापता होने की खबर सामने आई थी।
बता दे कि इस दौरान लापता व्यक्ति का शव बरामद हो चुका है। एसडीआरएफ टीम के प्रभारी गब्बर सिंह नेगी के अनुसार पहाड़ी दरकने के दौरान जितना मलबा हाईवे पर पड़ा है उससे अधिक खाई में गिरा है। मैक्स वाहन कहीं भी दिखाई नहीं दिया और मलबे से व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया है और मलबा हटाकर यातायात भी बहाल कर दिया गया है। बता दे कि पहाड़ी दरकने के बाद यातायात पूर्ण रूप से रुक चुका था और ऐसे में लोगों को काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ा इस दौरान मलबे में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया गया और लापता व्यक्ति का शव भी आज बरामद कर लिया गया है।

