Uttarakhand- भूस्खलन की चपेट में आई कार से पांच लोगों के शव बरामद……. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में बारिश के दौरान लगातार भूस्खलन भी हो रहा है। बता दें कि रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड हाईवे पर तरसाली के पास हुए भूस्खलन में स्विफ्ट डिजायर कार दब गई जिसके अंदर से पांच लोगों के शव बरामद किए गए हैं। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिए हैं। बता दें कि गौरीकुंड हाईवे पर रुद्रप्रयाग से 54 किलोमीटर आगे फाटा के पास तरसाली में गुरुवार को चट्टान टूटने के कारण मांग का 60 मीटर से अधिक हिस्सा ध्वस्त हो गया इस दौरान हाईवे से गुजर रही कार मलबे की चपेट में आ गए और मलबा हटाने के बाद कार मिली जिसके अंदर से 5 शव बरामद किए गए। कार में दबे 5 यात्री मृत अवस्था में पाए गए। पुलिस स्तर से अग्रिम कार्यवाही के बाद शव जिला चिकित्सालय भेज दिए गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार के अनुसार मलबे में दबने वाले यात्री गुजरात के रहने वाले हैं जिनमें जिगर आर, मोदी देसाई, महेश कुमार, मिंटू कुमार पारिख, दिव्यांश शामिल है।