Uttarakhand- एक ही घर में मिले 5 सदस्यों के शव ……. हत्या या फिर आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड। चमोली जिले के घुनी गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल जनपद के दूरस्थ घुनी गांव में एक ही घर में एक ही परिवार के पांच शव मिले हैं जिसमें महिला और उसके तीन बच्चों का शव एक कमरे से वह घर के मुखिया यानी कि महिला के पति शब्दों से कमरे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। अभी तक किसी को भी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर यह क्यों हुआ कैसे हुआ? कुछ लोगों का कहना है, कि यह एक सोची समझी साजिश है लेकिन घर में पड़े शवों को देखकर ऐसा लगता है कि घर के मुखिया ने ही अपने बच्चों को मार कर खुद आत्महत्या कर ली।

तथा मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि यह शव घुनी निवासी दिनेश लाल उम्र 38 वर्ष, बीरा देवी पत्नी दिनेश उम्र 35 वर्ष, अक्षय पुत्र दिनेश उम्र 7 वर्ष, नेहा पुत्री दिनेश उम्र 13 वर्ष, अरुण पुत्र दिनेश उम्र 8 वर्ष के है। तथा गांव में इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। लेकिन सवाल यह है कि यह मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही हैं।