
उत्तराखंड राज्य में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू होने जा रही है बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई है सुरक्षा और नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। शासन ने राजस्व अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाने के आदेश जारी किए हैं। 21 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा 20 मार्च 2026 तक चलेगी और इसके लिए पूरे राज्य में 1261 परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं ऐसे में मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सभी जिला अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं कि परीक्षा केंद्रों में केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों को पूरी सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाने के आदेश भी जारी किए गए है।

