
केंद्र सरकार के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा महा संपर्क अभियान चलाने जा रही है| इसका आगाज 30 मई से होगा|
इस संबंध में आज प्रेस वार्ता होनी है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे|
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर देश भर में महा जनसंपर्क अभियान चलाने के दिशा-निर्देश दिए हैं| इसके लिए उत्तराखंड भाजपा ने रणनीति बना दी है|
बता दे महाजनसंपर्क अभियान के तहत सोमवार को प्रदेश स्तरीय पत्रकार संवाद कार्यक्रम एवं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट आयोजित की जाएगी| जिसमें मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे| इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के कामकाज और नीतियों की जानकारी दी जाएगी|
30 मई से एक माह तक अभियान के तहत सरकार का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे|
