
उत्तराखंड राज्य में होने जा रहे निकाय चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी तैयारी में जुट चुके हैं और प्रचार भी काफी जोरों शोरों से हो रहा है। ऐसे में पहले कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की जिसके बाद अब भाजपा ने भी अपने स्टार प्रचारको की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 40 बड़े नेताओं को मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही प्रचार के लिए पूर्व सीएम और विधायकों को भी शामिल किया गया है। भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ,कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत , कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ,कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का नाम भी सूची में शामिल है और इसके साथ ही 40 लोग इस सूची में शामिल है।
