Uttarakhand:- आज से 15 अगस्त तक राज्य में तिरंगा यात्रा निकालेगी भाजपा महिला मोर्चा

उत्तराखंड राज्य में भाजपा महिला मंडल मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। आज दिनांक 11 अगस्त 2024 से 15 अगस्त तक भाजपा महिला मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों का सम्मान किया जाएगा।

तिरंगा यात्रा निकालने के साथ-साथ कई अन्य कार्यक्रम भी पूरे प्रदेश में आयोजित किए गए हैं और प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के अनुसार मोर्चा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता विधानसभा स्तर पर तिरंगा पदयात्रा निकालेंगे। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को मोर्चा के पदाधिकारी सम्मानित करेंगे उनके अनुभव और यादों की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा की जाएगी। इसके अलावा स्वच्छता अभियान भी हर जगह चलाया जाएगा और वीर सैनिकों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक बच्चों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए तैयारी भी हो चुकी है।