Uttarakhand:- निकाय चुनाव कराने के लिए भाजपा ने कसी कमर….. तैयार करेगी प्रत्याशियों के पैनल

उत्तराखंड राज्य में भाजपा ने निकाय चुनाव करने के लिए कमर कस ली है और इसके लिए भाजपा प्रत्याशियों के पैनल भी तैयार करेगी। 10 मई से फील्ड में टीमें भेजी जाएंगी और सहमति के आधार पर नाम तय होंगे।

लोकसभा चुनाव से फ्री होने के बाद भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कमर कस ली है और पार्टी प्रत्याशियों की तलाश के लिए 10 मई से काम शुरू कर देगी। पार्टी टीमों का गठन करेंगी तथा इन टीमों को फील्ड में जाकर नामो का पैनल तैयार करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार राज्य में निकाय चुनाव जल्द ही होंने की संभावना है जिसके लिए सरकार तैयारी कर रही है।