Uttarakhand:- राज्य में सभी सात मोर्चो पर भाजपा ने घोषित की टीम…. इन्हें मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड राज्य में भाजपा ने सभी सात मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष 2 महीने पहले नियुक्त किए थे जिसके बाद इसमें विस्तार का इंतजार हो रहा था और अब सभी सात मोर्चो की प्रदेश टीम भी भाजपा द्वारा घोषित कर दी गई है। राज्य में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा दी गई सहमति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैदोली ने अपनी टीम घोषित कर दी जिसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट ,किसान मोर्चा के महेंद्र सिंह नेगी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य ,अनुसूचित जाति मोर्चा के बलवीर घुनियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के डॉक्टर प्रेम सिंह राणा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीश गौड़ ने अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। विधानसभा चुनाव के लिए यह टीम काफी अहम है और भाजपा के संगठन महामंत्री अजय कुमार द्वारा सभी पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दी गई है।

Leave a Reply