Uttarakhand- अंकिता हत्याकांड को लेकर बड़ा अपडेट……

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की पौड़ी निवासी अंकिता की हत्या को लेकर सभी लोग न्याय की मांग कर रहे हैं तथा एसआईटी भी आरोपितों को सजा दिलाने का पूरा प्रयास कर रही है। बता दें कि इस हत्याकांड में एसआईटी को एक बड़ी सफलता मिली है। एसआईटी को अपराध में इस्तेमाल किए गए बाइक और स्कूटी बरामद हुए हैं। सीसीटीवी कैमरे खगाले गए तो दिखाई दिया कि अंकिता पुलकित के पीछे बैठी हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर स्कूटी और बाइक बरामद कर ली है और इसकी पुष्टि पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा की गई है तथा एसआईटी जल्द ही अंकिता के दोस्त पुष्प को उसके बयान के लिए बुला सकती हैं। इसके बाद ही आरोपितों को रिमांड पर लिया जाएगा।

अंकिता के दोस्त पुष्प से कई सवाल भी पूछे जाने हैं जिसके बाद एसआईटी इस मामले की तह तक जाएगी।बता दे कि एसआईटी इंचार्ज पीआर देवी का कहना है कि वे लोग सबूतों की जांच कर रहे हैं तथा उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल चुकी हैं। और अब रिजॉर्ट के अन्य कर्मचारियों के बयान भी लिए जा रहे हैं। बता दे कि 18 सितंबर 2022 को पौड़ी जिले की रहने वाली अंकिता भंडारी को जिंदा चीला नहर में फेंक दिया गया तथा वहां पर दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई। इस हत्याकांड के तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा इस हत्याकांड का खुलासा अंकिता के जम्मू निवासी एक दोस्त की सूचना पर हुआ।