Uttarakhand- अंकिता हत्याकांड में सामने आई बड़ी अपडेट……

उत्तराखंड राज्य में रिसेप्शनिस्ट की मौत के बाद बड़ी अपडेट सामने आई है। बता दें कि अंकिता हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपितों का नार्को टेस्ट होगा। इस बात का खुलासा एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन द्वारा किया गया है और तीनों के नार्को टेस्ट के लिए जल्द ही पुलिस द्वारा कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी जारी किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ युवती की हत्या के मामले में 10 दिन के अंदर एसआईटी द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र भी दाखिल किया जा सकता है। एडीजी का कहना था कि 10 दिन के अंदर- अंदर चार्जशीट जारी कर दी जाएगी और चार्जशीट हत्या, साक्ष्य मिटाने, आपराधिक षड्यंत्र, अनैतिक कार्य के लिए दबाव डालने के तहत दाखिल की जाएगी। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि रिजॉर्ट में वीआईपी रूम है जहां पर वीआईपी ठहरते हैं मगर घटना वाले दिन कमरे में कोई नहीं ठहरा था और जो पहले या उसके बाद कमरे में आया उससे पूछताछ कर ली गई है। बता दें कि इस मामले में एसआईटी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और अब जल्द ही तीनों आरोपितों के विरुद्ध आरोपपत्र भी दाखिल कर लिया जाएगा।

Recent Posts