उत्तराखंड -: विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को लेकर आया बड़ा अपडेट

देहरादून| विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों को दीपावली के बाद तैनाती होगी| हाईकोर्ट के आदेश के बाद 100 से अधिक कर्मचारी नियुक्ति के लिए शासन पत्र दे चुके हैं| विधानसभा भर्तियों पर विशेष समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर 23 सितंबर को स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने वर्ष 2016 से 2022 के बीच हुई 228 भर्तियों को रद्द किया| जिसके बाद विधानसभा सचिवालय की ओर से कर्मचारियों को बर्खास्तगी के नोटिस जारी किए गए| इस पर हटाए गए कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की| हाईकोर्ट ने बर्खास्तगी के आदेश पर रोक लगाकर कर्मचारियों को राहत दी| हाईकोर्ट के आदेश पर कर्मचारी नियुक्ति के लिए शपथ पत्र दे रहे हैं|