उत्तराखंड -: मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट

देहरादून| आज शनिवार रात से अगले 2 दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है| ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और चक्रवाती परिसंचरण के हिमालय की तरफ बढ़ने के कारण मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है|


मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने के आसार हैं| जबकि मैदान में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है| मौसम की करवट बदलने से ठिठुरन बढ़ सकती है| ऐसे में मौसम विभाग में गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी है|
मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय है| साथ ही पाकिस्तान की ओर से चक्रवाती परिसंचरण भी आज रात तक हिमालयी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा| इससे रविवार और सोमवार को प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं|