
देहरादून| लगातार हुई झमाझम बारिश के बाद अब राहत की उम्मीद है| अब मौसम साफ होने जा रहा है| मौसम विभाग ने अगले 4 दिन किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है|
मौसम विभाग केंद्र देहरादून के अनुसार गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रपुर, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है| राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम साफ रहेगा| 14 से लेकर 16 अक्टूबर तक राज्य में बारिश के आसार नहीं है| पहाड़ और मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा| देहरादून की बात करें तो यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे| तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है|
