उत्तराखंड – मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट

देहरादून| उत्तराखंड में 7 अक्टूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है| कुमाऊं मंडल में ज्यादा बारिश की संभावना जताई गई है|


मौसम विभाग के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार, 5 अक्टूबर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है| 6 को कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट है| 7 अक्टूबर को कुमाऊं के सभी एवं गढ़वाल के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है| आकाशीय बिजली भी गिर सकती है| इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है| वहीं आपदा प्रबंधन एवं जिला प्रशासन को सूचना भेज दी गई है| सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है|
मौसम विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली के कुछ हिस्सों से मानसून विदा हो गया है|