![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो गई है| उत्तराखंड में भी अब कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं| इसी बीच नैनीताल जिले के भवाली-अल्मोड़ा एनएच स्थित सुयालबारी जवाहर नवोदय विद्यालय में शनिवार को एक साथ 85 छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने से पूरे सुयालबारी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है|
दो दिन पहले ही विद्यालय के प्रधानाचार्य और 12 बच्चों के संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को विद्यालय में ही आइसोलेट कर दिया गया था| आज सभी संक्रमित छात्रों के सैंपल ओमिक्रोन जांच के लिए दिल्ली भेजे जाएंगे|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)