
उत्तराखंड राज्य में छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बड़ा तोहफा दिया गया है बता दे कि प्रदेश के आवासीय छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं के भोजन भत्ते में मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर बढ़ोतरी कर दी गई है। भोजन भत्ते में दोगुनी बढ़ोतरी की गई है और अब तक की यह सर्वाधिक बढ़ोतरी भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब भी विद्यालय या फिर आवासीय विद्यालय परिसर में जाते हैं तो बच्चों के साथ हल्के-फुल्के पल बिताते हैं और उन्होंने अपना जन्मदिन भी कुछ दिन पहले विशेष तौर से बनियावाला में स्थित आवासीय छात्रावास में बच्चों के बीच जाकर मनाया था। उन्होंने राज्य के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि आवासीय विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों का विशेष ख्याल रखा जाए।

