
उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है। बता दें कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और ऐसे में कांग्रेस से कार्यकर्ता इस्तीफा देने में जुटे हुए हैं। एक बार फिर से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल द्वारा इस्तीफा दे दिया गया है और शायद वह जल्द ही भाजपा में भी शामिल हो सकते हैं। बीते शनिवार को उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।
दिनेश अग्रवाल 1993 और 1996 में उत्तर प्रदेश के समय देहरादून विधानसभा सीट से चुनाव लड़े लेकिन हरबंस कपूर से हार गए राज्य बनने के बाद 2002 और 2007 में लगातार दो चुनाव में उन्होंने नित्यानंद स्वामी को हराया इसके बाद धर्मपुर सीट से 2012 में प्रकाश ध्यानी को हराकर वह विधायक बने। 2017 के चुनाव में उन्हें भाजपा के विनोद चमोली से हारना पड़ा और 2018 में वह मेयर नगर निगम का चुनाव भी हार गए। बता दे कि पिछले कुछ समय से दिनेश अग्रवाल बगावत कर रहे थे और अब उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।