
उत्तराखंड राज्य के लक्सर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां भारतीय किसान यूनियन ने ट्रैक्टर महारैली निकाली। बता दे कि बीते सोमवार को रिक्शा में यह रैली निकाली गई तथा तहसील प्रशासन समेत अन्य विभागों पर हल्ला बोल और तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। यूनियन ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौपा तथा चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो रेल का चक्का जाम होगा।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कीरत सिंह की अगवाई में देश मे सोमवार को यूनियन के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के अन्य किसान ट्रैक्टरों के साथ कोतवाली चौराहे पर एकत्रित हुए और यहां से हरिद्वार मार्ग,गोवर्धनपुर मार्ग तथा बालावाली मार्ग से होते हुए तहसील मुख्यालय तक पहुंचे और यहां किसानों ने काफी जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक ज्ञापन में उन्होंने बाढ़ के कारण फसलें बर्बाद होने पर उनके कर्ज माफी की मांग करी तथा इसके अलावा उन्होंने कहा कि बिजली के एक वर्ष के बिल पूरी तरह माफ किए जाएं और अगले 1 वर्ष में मुफ्त बिजली दी जाए तथा बिजली के मीटरो को बदला जाए इस तरह उन्होंने धरना प्रदर्शन किया।

