Uttarakhand-भारतीय जनता पार्टी ने बनाई मोदी ऐप के जरिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने की योजना

ऋषिकेश। भारतीय जनता पार्टी मोदी ऐप के जरिए समाज के हर वर्ग को जोड़ने की योजना बना रही हैं। इसके लिए ऋषिकेश के पार्टी कार्यालय में संगठन के सदस्यों को इस ऐप के बारे में जानकारी भी दी गई। रेलवे रोड स्थित मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष दिनेश सती की अध्यक्षता में बीते रविवार 24 अप्रैल 2022 को एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यकर्ताओं को मोदी एप के बारे में जानकारी दी गई तथा कार्यकर्ताओं ने इस ऐप के माध्यम से डोनेशन भी किया। इस ऐप के बारे में जानकारी देते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जितने भी कार्य सरकार जनहित में कर रही हैं उन कार्यों की जानकारी इस ऐप के जरिए जनता तक पहुंचाई जाएगी और जनता को विकास कार्यों की जानकारी मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें बूथ पर पन्ना प्रमुख की टोली के साथ इस कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने का एक लक्ष्य निर्धारित करना होगा। क्योंकि समाज के हर वर्ग को डिजिटल माध्यम से जोड़ने का काम हम सब को करना चाहिए।