Uttarakhand:- केदारनाथ में उपचुनाव से पहले भाजपा ने झोंकी ताकत…….धामी सरकार के मंत्रियों को मोर्चे पर उतरने का जारी किया गया फरमान

उत्तराखंड राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार केदारनाथ में होने वाले उप चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। वह इस चुनाव को किसी भी हालातो में नहीं हारना चाहती, केदारनाथ उप चुनाव से पहले सरकार ने मंत्रियों को मोर्चे पर उतरने का फरमान जारी कर दिया है और मंडलों की जिम्मेदारी भी पांच मंत्रियों को सौंप दी है।

पूरे संगठन से लेकर सरकार ने केदारनाथ में जीत के लिए योजना बना ली है, मानसून में आई आपदा के जख्मों पर राहत का मरहम लगाने के लिए मुख्यमंत्री धामी द्वारा प्रभावित व्यापारियों के लिए 9 करोड़ रुपए के राहत पैकेज को जारी कराया गया है और पांच प्रमुख मंत्रियों को सरकार ने केदारनाथ विधानसभा के प्रत्येक मंडल की जिम्मेदारी सौंप दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार जिम्मेदारी देने के बाद अब मंत्री मोर्चे पर उतर जाएंगे और जल्द ही मंडल स्तर पर जनसंवाद तथा बैठके शुरू करेंगे और लोगों को प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान से भी जोड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विधायक को इस विधानसभा में लोकसभा चुनाव में मिले कुल प्राप्त वोटो को सदस्यता में तब्दील करने का भी टास्क दिया गया है। केदारनाथ में शैलारानी रावत के निधन के बाद वह सीट खाली है इसलिए इस सीट पर वोटो को सदस्यता में बदलने का जिम्मा मंत्रियों तथा पार्टी के पदाधिकारियों के कंधे पर हैं।

Leave a Reply