Uttarakhand:- अमेरिकी नागरिक से एयरपोर्ट पर बरामद हुआ प्रतिबंध सेटेलाइट फोन……पढ़े पूरी खबर

अमेरिकी नागरिक से उत्तराखंड राज्य में प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद हुआ है। सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मी को उसके सामान में सेटेलाइट फोन दिखाई दिया जिसके बाद उसने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। देहरादून एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने चेकिंग के दौरान अमेरिकन नागरिक से प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन बरामद किया है और आरोपी को पुलिस के हवाले सौंप दिया है जिसके बाद पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर इस मामले की जांच की जा रही है और सेटेलाइट फोन कब्जे में लेकर जरूरी कार्यवाही भी की जा रही है। अमेरिकी नागरिक जोशुआ इवान रिचर्डसन कुछ दिन पहले टूरिस्ट वीजा पर ऋषिकेश आया था वह यहां योग सीखने के लिए आया था और सोमवार दोपहर 2:20 में जब वह एयरपोर्ट पहुंचा तो उसके सामान की जांच की गई इस दौरान उसके सामान से सेटेलाइट फोन दिखाई दिया जो कि प्रतिबंधित है इसके बाद उसे पुलिस के हवाले सौंप दिया गया है।