Uttarakhand:-केदारनाथ में रील बनाने पर रोक….. आस्था को ठेस न पहुंचाने की करी गई अपील

उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा के दौरान केदारनाथ में रील्स बनाने पर रोक लगा दी गई है। बता दे कि वहां पर श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि आस्था को ठेस ना पहुंचाई जाए और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि चारों धामों के परिसर में रील बनाने पर रोक सरकार का सही और व्यावहारिक निर्णय है।

राज्य में चार धाम यात्रा के लिए रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जो कि राज्य की आर्थिक के लिए एक सुनहरा अवसर है और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सबकी भागीदारी काफी आवश्यक है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद यात्रा व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग कर रहे हैं और ग्राउंड जीरो पर जाकर यात्रियों से फीडबैक भी ले रहे हैं इसके साथ ही उनका कहना था कि मुख्यमंत्री का यह कदम आमजन और श्रद्धालु दोनों में उत्साह भरने वाला कदम है और साल दर साल यहां पर तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। सरकार के साथ हम सभी देवभूमिवासियो का है यह दायित्व है कि राज्य की मेहमान नवाजी की शानदार तस्वीर लेकर यहां से अन्य राज्यों के श्रद्धालु जाए तथा यहां पर सड़क, आवास, पानी, स्वास्थ्य और खान-पान आदि की व्यवस्था दुरुस्त हो इसलिए धामों की क्षमता के अनुसार ही वहां पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जरूरी है। इसके अलावा यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया कि अन्य लोगों की आस्था परंपरा एवं रीति रिवाज को चोट पहुंचाने वाला कोई कृत्य न करें।