
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सभी जिलों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वनाग्नि की निगरानी की जाए और फसल कटाई के बाद उसके अवशेषों को जलाने पर रोक लगा दी गई है।
दरअसल उत्तराखंड राज्य बीते कुछ दिनों से आग की आगोश में है और मुख्यमंत्री द्वारा वनाग्नि की निगरानी करने तथा खेतों में फसल कटाई के बाद अवशेषों तथा कूड़े को एक सप्ताह तक ना जलाने के निर्देश दिए हैं। एक सप्ताह तक कूड़े को नहीं जला पाएंगे और फसल कटाई के बाद अवशेष भी नहीं जला पाएंगे। जंगलों में आग लगातार बढ़ती जा रही है इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्य सचिव को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं और सभी जिलाधिकारी एक सप्ताह तक हर दिन वनाग्नि की निगरानी भी करेंगे और फसलों की कटाई के बाद जो अवशेष बच जाते हैं उन्हें एक सप्ताह तक नहीं जलाया जाएगा क्योंकि प्रदेश के जंगल लगातार जल रहे हैं ऐसे में सावधानी बरतना काफी आवश्यक हो गया है।