
राज्य में बदरीनाथ हाईवे 500 करोड़ की लागत से सुधरेगा। बता दे कि हाईवे में अब जल्द ही काम शुरू होने वाला है आगामी मार्च से काम शुरू हो जाएगा और मई से चार धाम यात्रा भी शुरू हो जाएगी।
एनएचआईडीसीएल को भूस्खलन क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार से बजट मिला है इसके बाद अब मार्च से कार्य भी शुरू होने वाला है। बता दें कि बद्रीनाथ हाईवे के भूस्खलन और आपदा प्रभावित क्षेत्र के ट्रीटमेंट के लिए केंद्र सरकार के सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से 500 करोड रुपए स्वीकृत हो चुके हैं और सुधारीकरण का काम भी जल्द ही शुरू होने वाला है। दरअसल मई से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी और एनएचआईडीसीएल के पास काम अधिक है तथा समय की कमी है। बदरीनाथ हाईवे की हालत काफी बदहाल है। पीपलकोटी बाजार के समीप भी हाईवे का चौड़ीकरण कर दिया गया है लेकिन अभी तक डामर नहीं बिछाया गया ऐसे में वहां पर धूल काफी अधिक मात्रा में उड़ रही है इसके अलावा गडोरा गधेरे में आया मालवा अभी भी हाईवे के किनारे अटका हुआ है जिसे हटाया नहीं गया है। इन सभी कार्यों को जल्द से जल्द निपटाना है जिसके लिए धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।

