Uttarakhand -: बारिश से उत्तराखंड का बुरा हाल, तबाह हुए 545 करोड़ की सड़के और पुल

मानसून की विदाई में अभी भी 25 दिन का समय बचा हुआ है| उत्तराखंड में अभी तक सामान्य मानसून के बावजूद बारिश की तेज बौछारों ने सड़कों और पुलों को खूब धोया है| इस दौरान 3 हजार से ज्यादा सड़कों को नुकसान पहुंचा, तो 92 पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं|


इन्हें पूर्ववत स्थिति में लाने के लिए सरकार को करीब 545 करोड़ रुपये का भारी भरकम बजट खर्च करना पड़ेगा| 15 जून से शुरू हुए मानसून सत्र के बाद से अभी तक प्रदेश में सामान्य से 4% अधिक बारिश हुई है|


देहरादून मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, इस वर्ष प्रदेश में वास्तविक 1055.1 मिमी के मुकाबले 1018. 4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है|
बता दें पर्वतीय क्षेत्र में बागेश्वर, हरिद्वार और चमोली में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है| पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का असर पुलों और सड़कों पर देखने को मिला है| मैदानी क्षेत्रों में हरिद्वार ज्यादा नुकसान दर्ज किया गया है| अभी तक सड़कों और पुलों को 54,538.12 लाख का नुकसान हुआ है| इस दौरान जहां 3105 सड़कों और 92 पुलों को नुकसान पहुंचा है|