Uttarakhand – बीएससी पास युवक ने दूल्हे की दादी के कान से लूटे सोने के कुंडल…… आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य में चोरी और ठगी के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। बता दे कि एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आया है जहां बीएससी पास युवक ने नशे की लत के चलते शादी समारोह से दूल्हे की दादी के कान से सोने के कुंडल चुरा लिए।

दूल्हे की दादी कमरे में अकेली बैठी थी और आरोपित ने कान से कुंडल निकाले और वहां से भाग गया। पुलिस ने बलबीर रोड स्थित पुल के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है तथा सोने के कुंडल भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए हैं। एसएसपी अजय सिंह के अनुसार जसराम जोशी वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं और वह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं तथा अपने बेटे की शादी के लिए वह देहरादून आए थे। रेसकोर्स स्थित वेडिंग पॉइंट पर मेहंदी समारोह के दौरान दूल्हे की बुजुर्ग दादी ऊपर के कमरे में अकेले बैठी थी इसी दौरान कमरे में युवक गया और गढ़वाली भाषा में दादी से बात करने लगा मौका पाकर युवक ने कान से कुंडल खींचे और फरार हो गया। कुछ देर बाद जब परिवार वाले दादी के लिए खाना लेकर गए तो कमरे में कुंडी लगी मिली, कुंडी खोलकर अंदर गए तो दादी ने पूरा घटनाक्रम बताया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो युवक पैदल जाता हुआ दिखाई दिया। तभी आरोपित मनीष नेगी निवासी ओल्ड नेहरू कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया और लूटे गए कंगन भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।