
केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2018 में देशभर के लिए चलाई गई आयुष्मान योजना जरूरतमंदों के लिए संजीवनी बन रही है। इस योजना से गंभीर बीमारियों का उपचार भी आसान हो गया है और आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी बड़े-बड़े इलाज करवा पा रहे हैं।
बता दे कि अब तक राज्य में 9.5 लाख से अधिक लोग इस योजना के अंतर्गत निशुल्क उपचार का लाभ ले चुके हैं और कैंसर ,हृदय रोग ,गुर्दा रोग समेत अन्य गंभीर बीमारियों का उपचार भी इसके तहत हो रहा है। उत्तराखंड में सरकार ने एक कदम आगे बढ़कर अटल आयुष्मण उत्तराखंड योजना लागू की जिसके तहत प्रदेश के हर परिवार को 5 लाख तक के स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लिया गया और अब तक 53 लाख से अधिक लोगों ने प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बना लिए है। बता दे कि आयुष्मान योजना से डायलिसिस के रोगियों का सर्वाधिक उपचार हुआ है और अल्मोड़ा में 2,67,630 लोगों ने आयुष्मान कार्ड बना लिए हैं इसके साथ ही बागेश्वर, चमोली, चंपावत ,देहरादून ,हरिद्वार आदि जिलों में जनता ने सरकार की योजना का लाभ उठाते हुए आयुष्मान कार्ड बनाए हैं।

