
उत्तराखंड राज्य में 12 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब मार्च के महीने में लगातार 3 हफ्ते तक तापमान में बढ़ोतरी हुई हैं। बता दें कि आगामी 3 दिनों तक तापमान और बढ़ सकता है। राज्य में पिछले कई दिनों से चटक धूप के कारण भीषण गर्मी लोगों को सता रही हैं। बता दे कि अब तक का सर्वाधिक तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस पंतनगर में रिकॉर्ड किया गया है जो कि आगामी 3 दिनों में और अधिक बढ़ सकता है। तथा बढ़ते तापमान के साथ हिमालई क्षेत्रों में बर्फ पिघलने और हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। तथा मौसम विभाग की ओर से राज्य में ग 3 दिन तक तापमान में और बढ़ोतरी होने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। तथा आगामी रविवार और मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में और अधिक उछाल आएगा। इसकी सूचना मौसम विभाग द्वारा दी गई है।
