
उत्तरकाशी| उत्तरकाशी हिमस्खलन हादसे में लापता 2 प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की तलाश अभी भी जारी है| अब उनकी तलाश के लिए जीपीआर (ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार) द्रौपदी का डंडा-2 चोटी के समीप कैंप पर पहुंचा दिया गया है|
मिली जानकारी के अनुसार जीपीआर के इस्तेमाल के लिए रेस्क्यू टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया है| जिसके बाद आज से जीपीआर की मदद से लापता पर्वतारोहियों की तलाश शुरू हो जाएगी|
बता दें कि बीते 4 अक्टूबर को द्रौपदी का डंडा-दो चोटी आरोहण के दौरान निम की एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स से जुड़े 29 सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे| हादसे के बाद 27 के शव बरामद किए गए| जबकि नौसेना में नाविक विनय पवार व लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ठ हादसे के बाद से लापता चल रहे हैं| अब दोनों की तलाश के लिए निम ने तकनीकी मदद लेते हुए बंगलुरु से ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार मंगवाया है|
