Uttarakhand- आज से शुरू होगा विधानसभा सत्र…… विधायकों ने लगाए 616 प्रश्न

उत्तराखंड राज्य में विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज दिनांक 29 नवंबर 2022 को मंगलवार के दिन से शुरू हो रहा है। बता दें कि यह सत्र 5 दिसंबर तक चलने वाला है जिसमें सरकार की ओर से पहले दिन शाम 4:00 बजे 4867 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। बता दे कि विधानसभा सत्र के लिए कार्य मंत्रणा समिति द्वारा मंगलवार का एजेंडा तय किया गया और पहले दिन विभिन्न विभागों से संबंधित 6 संशोधन विधेयक सदन के पटल पर रखे जाएंगे और विधायकों द्वारा सत्र के लिए 616 प्रश्न लगाए गए हैं। इसके अलावा विपक्ष ने भी सत्र के दौरान सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। महंगाई ,बेरोजगारी, ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल यूकेएसएसएससी भर्ती घपले जैसे विषयों को लेकर विपक्ष सरकार का घेराव करेगी। बता दें कि यह सत्र काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। यह सत्र देहरादून में आज 29 नवंबर से लेकर आगामी 5 दिसंबर तक चलेगा और इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। विधानसभा सत्र को लेकर बीते सोमवार को बैठक भी हुई जिसमें विधायी व संसदीय कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही मंगलवार के एजेंडे पर मोहर भी लगाई गई है। बता दें कि सत्र के लिए सरकार तथा विपक्ष दोनों ने तैयारियां पूर्ण कर ली है और आज से सत्र शुरू होने जा रहा है।

Recent Posts