उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 -: तैयारियां हुई पूरी, जाने किस विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदाता

देहरादून| आगामी 14 फरवरी को उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होगा जिसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई है| सभी राजनीतिक दलों का प्रचार प्रसार जारी है| मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग की चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है| प्रदेश में मतदान 14 फरवरी को होगा| बताया कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राज्य के कुल मतदाता 81 लाख 72 हजार 173 है| राज्य में कुल महिला मतदाता 39 लाख 32 हजार 995 है| जबकि राज्य में कुल पुरुष मतदाता 42 लाख 38 हजार 880 है| इसके अलावा राज्य में बर्फबारी के कारण 24 मतदान केंद्रों को सेट किया गया है पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोजन्या ने कहा कि उत्तरकाशी से एक, चमोली से 8, पिथौरागढ़ से 14 मतदान केंद्र सिफ्ट किए जाएंगे| राज्य में कुल सर्विस मतदाता 94 हजार 471 है| वहीं राज्य में महिला सर्विस मतदाता 2602 है| जबकि पुरुष सर्विस मतदाता 91 हजार 869 है|


राज्य में कुल मतदान के लिए 11 हजार 697 है जबकि मॉडल पोलिंग बूथ 156 है| इसके अलावा 101 सखी पोलिंग बूथ है|
उन्होंने बताया कि राज्य में सबसे ज्यादा वोटर हरिद्वार जिले की खानपुर विधानसभा सीट पर नगला इमरती पोलिंग बूथ पर 1240 वोटर और उधम सिंह नगर की जसपुर विधानसभा सीट में गढ़ी नेगी पोलिंग बूथ पर 1240 वोटर है| वहीं राज्य में सबसे कम वोटर पौड़ी जनपद के कोटद्वार क्षेत्र में ढिकाला बूथ में 14 वोटर है|