उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 -: पीएम मोदी और सीएम योगी उत्तराखंड में भरेंगे चुनावी हुंकार, 11 को अल्मोड़ा पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी

देहरादून| उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अब सिर्फ 5 दिन ही बाकी है| 14 फरवरी को मतदान होगा| प्रचार के अंतिम चरण में पीएम मोदी और योगी देवभूमि की जनता से रूबरू होंगे| भाजपा ने चुनाव प्रचार के अंतिम चरणों में पूरी ताकत झोंक दी है| इसी कड़ी में पीएम नरेंद्र मोदी 10 से 12 फरवरी तक उत्तराखंड की तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे| साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 फरवरी को कोटद्वार, रुड़की और खटीमा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे|


भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान की अनुसार प्रधानमंत्री 10 फरवरी को श्रीनगर, 11 फरवरी को अल्मोड़ा और 12 फरवरी को रुद्रपुर में सभाओं को संबोधित करेंगे| जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 फरवरी को कोटद्वार, रुड़की और खटीमा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे|