
उत्तराखंड में आगामी 14 फरवरी 2022 को चुनाव होने हैं इसके लिए वर्तमान में सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों द्वारा उत्तराखंड के दौरे किए जा रहे हैं भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई जिलों के दौरे कर लिए हैं तथा आगामी शुक्रवार को प्रधानमंत्री का अल्मोड़ा और रुद्रपुर दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में प्रचार की आवाजों के बीच अब जनता जानना चाहती है कि आखिर प्रचार कब थमेगा बता दें कि राजनीतिक दलों के पास अब अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए मात्र 2 दिन शेष रह गए हैं क्योंकि चुनाव से 48 घंटे पहले तक ही राजनैतिक दल प्रचार कर सकते हैं यानी की सभी राजनीतिक दल 12 फरवरी 2022 की शाम 6:00 बजे तक प्रचार कर पाएंगे। और मतदान दिवस के लिए बच्चे हुए 48 घंटों में केवल मतदान संबंधी तैयारियां ही की जाएंगी। इन 48 घंटों के अंदर कोई भी राजनीतिक दल प्रचार नहीं करेगा।

