उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 -: राज्य के इस जिले में हो रहा आचार संहिता का सबसे अधिक उल्लंघन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में अब कुछ ही वक्त शेष है| ऐसे में सभी पार्टियों प्रचार प्रसार में जोर दे रही है| इस बीच आदर्श आचार संहिता का सबसे अधिक उल्लंघन राज्य के उधम सिंह नगर जिले में हो रहा है| अब तक यहां पुलिस 32 लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन में मुकदमा दर्ज कर चुकी है| इसके अलावा दूसरे नंबर पर नैनीताल जिला है| जहां अब तक 10 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं|


बताते चलें कि 8 जनवरी से प्रदेश में आदर्श आजाद संहिता लागू हो गई थी| भीड़ एकत्र कर जनसभा करने वाले और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी| इसी बीच हल्द्वानी में सपा प्रत्याशी शोएब अहमद पर दो मुकदमे व भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र रौतेला, कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश, एआईएमआईएम प्रत्याशी मतीन सिद्दीकी पर एक-एक मुकदमा आचार संहिता उल्लंघन का दर्जा उधम सिंह नगर प्रत्याशियों समेत 32 लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज हो चुका है|
इसके अलावा कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के मामले में नैनीताल राज्य के जिलों में सबसे आगे हैं| जबकि चंपावत में सबसे कम लोगों पर पुलिस ने चालान किए हैं| उधम सिंह नगर में 875 लोगों का कोविड-19 में अब तक चालान हुआ है| नैनीताल में 2802, अल्मोड़ा में 313, पिथौरागढ़ में 75, चंपावत में 33, बागेश्वर में 710 लोगों का चालान किया गया है|