उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 -: कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने लिया बड़ा फैसला, बोले सामूहिक इस्तीफा देंगे और…….

बागेश्वर| विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही वक्त शेष रह गया है| इसी को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी भी शुरू कर दी है| जिसके बाद टिकट न मिलने के कारण कई नेता नाराज चल रहें हैं|

इसी क्रम में कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण टिकट नहीं मिलने से नाराज है| उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है पिछली बार वह काफी कम मतों के अंतर से हारे थे| जबकि कांग्रेस ने दो-दो बार हारे प्रत्याशियों को फिर से टिकट दिया है| कहा कि वह बागेश्वर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं| सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक इस्तीफा भी देंगे|