Uttarakhand- सूरज ढलते ही मंगलवार को आसमान में एक साथ नजर आए 5 ग्रह

अंधेरा गहराते ही बीते मंगलवार को आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना देखने को मिली। मंगलवार की रात सौर परिवार के पांच ग्रहों के एक- दूसरे के करीब पहुंचने का अद्भुत सहयोग बना। बुध, शुक्र, गुरु, मंगल और अरुण की चमक देखते ही बनी। काल घटना के लिहाज से यह खगोलीय घटना वैज्ञानिकों के लिए महत्वपूर्ण थी। हालांकि इन्हें एक साथ फोटोग्राफी के लिहाज से कैमरे में कैद कर पाना संभव नहीं हो सका। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान नैनीताल के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डॉ शशिभूषण पांडेय द्वारा बताया गया कि ग्रह कभी-कभी अपने पथ पर घूमते हुए एक दूसरे के करीब आ जाते हैं और बीते मंगलवार को 5 ग्रह एक साथ एक- दूसरे के करीब आ गए यह एक दुर्लभ संयोग है। प्लैनेट परेड देखने का सबसे अच्छा समय मंगलवार 28 मार्च को सूर्यास्त के बाद का था। सूर्यास्त के 30 मिनट के भीतर ग्रह आसमान से गायब होने लगे और पश्चिम में दिखाई दिए। भारत में यह ग्रह शाम 6:36 से शाम 7:15 के बीच दिखाई दिए एक तरफ शुक्र था तो दूसरी तरफ गुरु अपनी चमक बिखेर रहा था इनके साथ ही शाम ढलने के थोड़ी देर बाद बुध ग्रह भी नजर आने लगा और यह सभी पश्चिम दिशा में क्षितिज के करीब ही थे जैसे ही अंधेरा बढ़ने लगा तो आसमान में मंगल ग्रह भी नजर आने लगा। इस खगोलीय घटना में सबके ऊपर चंद्रमा की मौजूदगी रही और इन सभी को रात के पहले चरण में देखा गया। यूरेनस को देखने के लिए दूरबीन की मदद लेनी पड़ी।