Uttarakhand:- रोडवेज बस की साइड लगने के चलते सेना के जवान की मौत….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां देहरादून हाईवे पर रविवार शाम को रोडवेज बस की साइड लगने के चलते सेना के जवान की मौत हो गई। जवान किसी काम से भगवानपुर जा रहा था तभी रास्ते में बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और जवान की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 33 वर्षीय धन प्रकाश के रूप में हुई है जो बंगाल बॉर्डर पर तैनात थे और दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए हुए थे वह किसी काम से भगवानपुर जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया, घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया मगर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में काफी आक्रोश है और अस्पताल में काफी हंगामा भी हुआ। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को शांत करने का उन्होंने प्रयास किया व उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया है।

Leave a Reply