
उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 19 अप्रैल 2022 को लगातार 14 वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कंपनियों ने बीते 14 दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है हालांकि देश के हर राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भिन्न-भिन्न है। उत्तराखंड में डीजल 97.34 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से मिल रहा है वही पेट्रोल 103.73 रुपए के हिसाब से मिल रहा है। बता दे कि बीते दिनों में उत्तराखंड राज्य में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी उस दौरान देहरादून में पेट्रोल की कीमतें 9 रुपए 66 पैसे तक बढ़ी।आज दिनांक 19 अप्रैल 2022 को उत्तराखंड राज्य में विभिन्न तेल कंपनियों के विभिन्न दाम है रिलायंस की कंपनी पेट्रोल 103.8 7 रुपए प्रति लीटर और डीजल 97.3 8 रुपए प्रति लीटर बेच रही है, वही इंडियन ऑयल 103.73 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल और 97.3 4 रुपए प्रति लीटर डीजल बेच रही है, भारत पेट्रोलियम 103.89 रुपए के हिसाब से प्रति लीटर पेट्रोल और 97.50 रुपए के हिसाब से डीजल बेच रही है। एचपी की कंपनी 103.71 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल और 97.32 रुपए प्रति लीटर डीजल बेच रही है।

