
देहरादून| चारधाम यात्रा के दौरान होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नया प्लान तैयार किया है|
उन्होंने यह साफ किया है कि किसी भी श्रद्धालु को 1 साल में सिर्फ एक ही बार धामों के दर्शन का अवसर दिया जाए| इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने को चारधाम यात्रा पंजीकरण को आधार कार्ड से लिंक किया जाए|
पर्यटन विकास परिषद मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक के दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस साल अभी तक चारधाम यात्रा में करीब 42 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं| कपाट बंद होने तक यह संख्या करीब 45 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है| चार धाम यात्रा को क्षमता के अनुसार संचालित करने के लिए एक तीर्थयात्री को साल में एक ही बार चारधाम आने की अनुमति दी जाए| इसके लिए पंजीकरण की सुविधा को आधार कार्ड से जोड़ा जाए|
