Uttarakhand:- सीएम द्वारा डिप्टी जेलर और बंदी रक्षको को बांटे गए नियुक्ति पत्र……. किया गया यह आवाहन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य में डिप्टी जेलर और बंदी रक्षको को नियुक्ति पत्र बांटे और उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से आवाहन किया कि नवाचार को धरातल पर उतरा जाए। बता दे कि बीते शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के तहत लोक सेवा आयोग से चयनित 27 डिप्टी जेलरों तथा 285 बंदे रक्षको को नियुक्ति पत्र दिए गए।

कुल मिलाकर 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे गए और मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें शुभकामनाएं भेज दी गई तथा कहा गया कि आज काफी खुशी का दिन है क्योंकि आप लोग अपनी मेहनत और परिश्रम के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं तथा आप लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन काफी अच्छे से करेंगे। उन्होंने कहा कि नवाचार को धरातल पर उतारने में युवाओं की अहम भूमिका है और वर्ष 2027 तक भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है जिसके अनुरूप सभी को जो भी जिम्मेदारी मिली है उसे पूरे मनोयोग से पूरा करना है।