उत्तराखंड- हेड कांस्टेबल के 272 पदों के लिए आवेदन आज से…… जानिए योग्यताएं और आवेदन की अंतिम तिथि

उत्तराखंड। राज्य में पुलिस दूरसंचार विभाग में हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए बीते 3 जनवरी 2022 को विज्ञप्ति जारी हो चुकी थी। जिसके बाद अब इच्छुक अभ्यार्थी आज दिनांक 10 जनवरी 2022 यानी कि सोमवार के दिन से आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी द्वारा जानकारी दी गई है, कि हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए 3 जनवरी 2022 को विज्ञप्ति जारी कर दी गई थी।

तथा इच्छुक अभ्यर्थी दूरसंचार विभाग में हेड कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। हेड कांस्टेबल के 272 पदों पर भर्ती होनी है। साथ में बडोनी नहीं जानकारी दी है कि आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। तथा साथ में बता दे कि पदों पर भर्ती की आखिरी तारीख 23 फरवरी 2022 है। तथा इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता विज्ञान वर्ग से इंटरमीडिएट रखी गई है। और आवेदनकर्ता की आयु 21 से 23 वर्ष रखी गई है। तथा अभ्यर्थी www.sssc.uk.gov.in से आवेदन कर सकते है।