Uttarakhand – राज्य कर्मचारियों के डीए बढ़ाने के अलावा धामी मंत्रिमंडल ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, जानिए धामी मंत्रिमंडल के अहम फैसले क्रम से

शुक्रवार को धामी मंत्रिमंडल की कई फैसलों पर बात हुई| धामी मंत्रिमंडल ने सरकारी व सहायता प्राप्त गैर सरकारी स्कूलों में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क जूते व स्कूल बैग दिए जाने संबंधी बात पर भी मुहर लगी| इसकी धनराशि डीबीटी के माध्यम से बच्चों के बैंक खातों में दी जाएगी| इसी तरह दूसरा फैसला सरकारी स्कूलों के 10वीं व 12वीं और डिग्री कॉलेजों के सभी छात्र छात्राओं को मुफ्त टेबलेट की धनराशि डीबीडी से बैंक खाते में देने का निर्णय लिया गया है|


शुक्रवार रात सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक में 54 से ज्यादा फैसले लिए गए| मंत्रिमंडल की फैसलों को ब्रीफ कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने किया|

इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दो लाख से ज्यादा कर्मचारियों का डीए 3% बढ़ाने को स्वीकृति दी गई है| सरकारी स्कूलों के 10वीं व 12वीं कक्षा के करीब 1.59 लाख छात्र-छात्राओं को निशुल्क टेबलेट के लिए राशि उनके खाते में दी जाएगी| टेबलेट के लिए 12 लाख की धनराशि दी जाएगी जिसमें 100.80 करोड़ की धनराशि खर्च होगी| दूसरी ओर सरकारी डिग्री कॉलेजों की 1.05 लाख छात्र-छात्राओं के खाते में टेबलेट की राशि दी जाएगी इसमें 382.82 करोड़ धनराशि का खर्च होगा|


आइए जानते हैं धामी कैबिनेट के प्रमुख फैसले :-

  • सरकारी स्कूलों के 10वीं व 12वीं कक्षाओं और सरकारी डिग्री कॉलेजों के सभी छात्र-छात्राओं को टेबलेट की राशि डीबीटी से देने को स्वीकृति दी गई|
  • राज्य कर्मचारियों का बढ़ाया 3% डिए, अब मिलेगा 31% डीए
  • बिजली उपभोक्ताओं को राहत, 31 मार्च 2022 तक बिजली सरचार्ज माफ
  • उपनल कर्मियों को अब 3 महीने के बजाय हर महीने मिलेगा प्रोत्साहन राशि
  • जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में कार्यरत ब्लॉक समन्वयक के मानदेय में ₹2000 की वृद्धि
  • अल्मोड़ा ,पिथौरागढ़ और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की क्लीनिकल चिकित्सकों को 50% दिया जाएगा हित अलाउंस
  • राज्य में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय खोलने का निर्णय
  • कोटद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए इसी वित्तीय वर्ष 2021 22 के लिए 5 करोड़ की राशि मंजूर
  • सरकारी अस्पतालों में चतुर्थ श्रेणी के पद मृत घोषित करने का फैसला, आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे पद
  • कक्षा एक से पांचवीं तक कक्षाओं में द्विभाषी पुस्तक देश का निर्णय, कुमाऊनी, जौनसारी, गुरमुखी व बांग्ला भाषा में प्रकाशित होंगी पुस्तकें
  • सुंदरलाल बहुगुणा प्राकृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण पुस्तक को स्वीकृति
  • सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 से 12वीं तक अध्ययनरत सामान्य व पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को मुफ्त पाठ्यपुस्तक के देने पर मुहर
    धामी मंत्रिमंडल में इस प्रकार के महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी|