
देहरादून| पूरे देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण जोरों पर है| सभी का टीकाकरण करने पर जोर दिया जा रहा है| इसी बीच प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु के उन दिव्यांगों को घर पर ही कोविड-19 टीके की सुविधा दी जाएगी, जो कि टीकाकरण केंद्र तक नहीं जा सकते| इसके लिए प्रदेश भर में हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं| राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह मार्तोलिया ने कहा कि ऐसे व्यक्ति इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं| उन्हें अपने केंद्र तक न पहुंच पाने की जानकारी देते हुए अपना नाम, पता आदि नोट कराएं| इसके बाद टीम उनके घर आकर टीकाकरण करेगी|
हेल्पलाइन नंबर -:
अल्मोड़ा -: 05962-237875, 231205
बागेश्वर -: 05963-221822
चमोली -: 7830839443
चंपावत -: 05965-230943
हरिद्वार -: 9557599676, 7302253257
देहरादून -: 7253878317
नैनीताल -: 8630317967
पौड़ी -: 01368-222213, 7302796031
पिथौरागढ़ -: 7037513932
रुद्रप्रयाग -: 7456003173
टिहरी -: 9389879146, 7302320555
यूएसनगर -: 05944-246590, 250100, 250101
उत्तरकाशी -: 8126627423
