![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उत्तराखंड। राज्य में आज नवपरिवर्तन सभा को संबोधित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल देहरादून में आए थे तथा उन्होंने आज ऐतिहासिक रेड मैदान में सभा को संबोधित करते हुए एक और वादा किया है उनके वादे के मुताबिक उन्होंने कहा है, कि उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद वे उत्तराखंड के शहीद सैनिकों के परिवार वालों को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि देंगे। और सरकार बनने के बाद यह शुभ काम कर्नल गणेश गोदियाल द्वारा किया जाएगा।
आज दिनांक 3 जनवरी 2022 को केजरीवाल ने उसी ऐतिहासिक परेड ग्राउंड से सभा को संबोधित किया जहां पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि जब उनकी सरकार उत्तराखंड में आएंगी तो यहां की शिक्षा गुणवत्ता को भी ध्यान में रखा जाएगा तथा उत्तराखंड में बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
तथा रोजगार के संबंध में केजरीवाल का कहना था कि दिल्ली में उनकी सरकार ने 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया है, तथा दिल्ली की तर्ज पर ही उत्तराखंड में भी कार्य किया जाएगा। तथा 35 साल की सेवा देकर सेना से रिटायर सैनिक को भी सरकारी नौकरी दी जाएगी। उत्तराखंड में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जितनी बार भी दौरे किए हैं कुछ ना कुछ वादे जरूर किए हैं और इस संबंध में आज एक और वादा सैनिकों के हित में केजरीवाल द्वारा किया गया।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)