
उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक तीन श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। बता दे कि यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए एक अन्य श्रद्धालु की मौत हो चुकी है इससे पहले भी हार्ट अटैक के कारण दो श्रद्धालुओं की जान चली गई और अब फिर से एक ऐसी खबर सामने आई है। बीते शनिवार को यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए विष्णु कुमार भाभा निवासी बेंगलुरु को जानकी चट्टी में अचेतावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
एसएचओ संतोष सिंह कुमार द्वारा इसकी पुष्टि की गई है और पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भी भर दिया गया है। इससे पहले भी यमुनोत्री यात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है और उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। बीते शुक्रवार को केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के लिए पूरे विधि विधान के साथ खोले गए और पहले दिन करीब 45000 श्रद्धालुओं ने भी दर्शन भी किए हैं जिसमें से 30000 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ में दर्शन करके नया इतिहास रच दिया है।
